नागपुर में वाहन चोर गिरफ्तार पांच अपराधों का खुलासा 3.30 लाख रुपये के चार वाहन जब्त  नागपुर के धंतोली से 57 वर्षीय महिला लापता पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला  तलवार की धमकी देकर मेट्रो का सामान लूटने की कोशिश नवीन कामठी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा  नागपुर के कलमना में दुकान से 1.64 लाख रुपये का स्क्रैप चोरी चंद्रपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार  पावरग्रिड के क्षेत्रीय मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ  नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज  नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला  बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज  पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज  मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण  सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज

नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला

Published on 29 October 2026
news image for नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला

नागपुर। एमआईडीसी पुलिस ने गश्त के दौरान एक तड़ीपार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र से दो साल के लिए निष्कासित किया गया था। इसके बावजूद वह बिना किसी अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमता हुआ पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे एमआईडीसी पुलिस थाने की टीम अपने क्षेत्र में अपराधियों की तलाश में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान राजीव नगर स्थित सरोदे मोहल्ले में बिरसा मुंडा मंदिर के पास लाल रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।

पुलिस टीम को देखकर युवक भागने लगा। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान सागर उर्फ अंकुश उर्फ मोठी नस्सू विजय सिंह चव्हाण (26), निवासी वार्ड नंबर 4, राजीव नगर, शिव मंदिर के पास, हिंगना रोड, नागपुर के रूप में बताई।

पुलिस ने जब आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला, तो पता चला कि पुलिस उपायुक्त, परिमंडल क्रमांक-1 के आदेश क्रमांक 01/2025, दिनांक 24 अप्रैल 2025 के तहत उसे नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र से दो वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया था।

इसके बावजूद आरोपी ने सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लिए बिना प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया और निष्कासन आदेश का उल्लंघन किया। पुलिस हवलदार विजय माने की शिकायत पर एमआईडीसी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 142 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

news image for BIDM

साप्ताहिक समाचार

See More
नागपुर में दो साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार Crime Branch की बड़ी कार्रवाई
नागपुर में ड्रग्स तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन MD ड्रग्स और गांजा समेत ₹2.41 लाख का माल जब्त तीन आरोपी गिरफ्तार
न्यूजीलैंड पर भारत की रोमांचक जीत, दूसरे ODI में 4 रन से दी शिकस्त!
नागपुर में मामूली विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला! लोहे की कड़ी और पत्थर से वार दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर महिला से अभद्र व्यवहार और विनयभंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर के जरीपटका में दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात दोपहिया वाहन की टक्कर से 76 वर्षीय महिला की मौत
भारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीती Asian Champions Trophy
नागपुर में 20 वर्षीय युवती लापता अपहरण की आशंका में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
नागपुर में प्रतिबंधित गुटखा का बड़ा स्टॉक जब्त आरोपी के घर से ₹2.23 लाख का माल बरामद
एशियन पैरा गेम्स के खिलाड़ियों से आज मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 114 पदकों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की होगी सराहना
news image for Mahalaxmi Infra