के जॉन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नई जिम्मेदारियां  के जॉन पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाली कमान  पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान  नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त  नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास  देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार  अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई  गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा  अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार  नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक  नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी

नागपुर में NEP 2020 के 3-2-1 पैटर्न पर कार्यशाला, 200 से अधिक प्रोफेसरों ने लिया हिस्सा

Published on 13 August 2026
news image for नागपुर में NEP 2020 के 3-2-1 पैटर्न पर कार्यशाला, 200 से अधिक प्रोफेसरों ने लिया हिस्सा

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होने वाले NEP 2020 के 3-2-1 पैटर्न को लेकर नागपुर के ताजाबाद शरीफ स्थित हजरत बाबा ताजुद्दीन कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

हजरत बाबा ताजुद्दीन कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सहित पांच महाविद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में 200 से अधिक प्रोफेसरों ने सहभागिता की।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में विधायक एडवोकेट अभिजीत वंजारी और विधायक सुधाकर अडबाले प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शादाब एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल सलीम अब्दुल जब्बार ने की। वहीं प्राचार्य डॉ. अ. शकिल अ. सत्तार ने प्रस्तावना रखी।

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में डॉ. उमेश पालीकुंडवार, डॉ. शामराव कोरेटी, डॉ. तुषार चौधरी और डॉ. अब्दुल बारी ने मार्गदर्शन किया।

इस दौरान 3-2-1 पैटर्न, नया पाठ्यक्रम, क्रेडिट सिस्टम, विषय चयन, बहुविषयक और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा, शैक्षणिक नियोजन तथा मूल्यांकन पद्धति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने NEP 2020 को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रोफेसरों के लिए जरूरी शैक्षणिक नियोजन और आधुनिक अध्यापन पद्धतियों पर भी मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला में शामिल प्रोफेसरों ने इसे उपयोगी और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति की संरचना को समझने में इस तरह के प्रशिक्षण से काफी मदद मिलेगी।

news image for Mahalaxmi Infra

साप्ताहिक समाचार

See More
पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास
देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई
17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम
गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार
नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
news image for BIDM