के जॉन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नई जिम्मेदारियां  के जॉन पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाली कमान  पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान  नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त  नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास  देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार  अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई  गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा  अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार  नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक  नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी

अवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा टेक्सॉस स्मोकिंग शॉपी का मैनेजर गिरफ्तार

Published on 1 September 2026
news image for अवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा टेक्सॉस स्मोकिंग शॉपी का मैनेजर गिरफ्तार

नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय के एस्कॉर्ट दल ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. दिनांक 01.09.2026 को तड़के 02:30 से 02:55 बजे के दौरान, वाठोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उमरेड रोड, दिघोरी स्थित 'टेक्सास स्मोकिंग शॉपी' पर औचक छापा मारा गया.

इस छापेमारी के दौरान कैफे मैनेजर ओंकार संदीप मडावी (आयु 20 वर्ष, निवासी नंदनवन, नागपूर) को ग्राहकों को सरकार द्वारा प्रतिबंधित तंबाकूयुक्त हुक्का पदार्थ सेवन के लिए परोसते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि शॉपी का मालिक अविनाश पर्वतलाल पांडे (निवासी वाठोडा, नागपूर) बिना किसी वैध लाइसेंस के अपने व्यक्तिगत आर्थिक लाभ के लिए इस अवैध हुक्का पार्लर का संचालन कर रहा था.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38,100/- रुपये नकद और हुक्का पार्लर में उपयोग आने वाले विभिन्न प्रकार के पॉट, नली, और तंबाकूयुक्त फ्लेवर सहित कुल 94,240/- रुपये का माल जप्त किया है. इस मामले में कैफे मालिक और मैनेजर के खिलाफ वाठोडा पुलिस स्टेशन में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 एवं महाराष्ट्र संशोधन अधिनियम-2018 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच तेजी से जारी है.

news image for Mahalaxmi Infra

साप्ताहिक समाचार

See More
पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास
देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई
17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम
गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार
नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
news image for BIDM