नागपुर में वाहन चोर गिरफ्तार पांच अपराधों का खुलासा 3.30 लाख रुपये के चार वाहन जब्त  नागपुर के धंतोली से 57 वर्षीय महिला लापता पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला  तलवार की धमकी देकर मेट्रो का सामान लूटने की कोशिश नवीन कामठी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा  नागपुर के कलमना में दुकान से 1.64 लाख रुपये का स्क्रैप चोरी चंद्रपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार  पावरग्रिड के क्षेत्रीय मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ  नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज  नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला  बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज  पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज  मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण  सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज

'तुका झाला पांडुरंग' : सुरमयी अभंग प्रस्तुति ने श्रोताओं को किया भावविभोर

Published on 7 August 2026
news image for 'तुका झाला पांडुरंग' : सुरमयी अभंग प्रस्तुति ने श्रोताओं को किया भावविभोर

नागपुर, 7 अगस्त।

आद्यब्रह्मवादिनी फाउंडेशन की ओर से आयोजित 'तुका झाला पांडुरंग' सुरमयी अभंग प्रस्तुति को नागपुर के संगीत प्रेमियों और श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। साइंटिफिक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में संतश्रेष्ठ संत तुकाराम महाराज के चुनिंदा अभंगों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

प्रख्यात गायिका डॉ. साधना शिलेदार और डॉ. राहुल एकबोटे ने अपनी भावपूर्ण और मधुर गायकी से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वारकरी परंपरा के भजन, संत तुकाराम महाराज के अभंगों में निहित आध्यात्मिक संदेश तथा वाद्य कलाकारों की उत्कृष्ट संगत ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की।

श्रोताओं के विशेष आग्रह पर डॉ. राहुल एकबोटे ने 'कानडा राजा पंढरीचा' अभंग प्रस्तुत किया, जिसे भरपूर सराहना मिली। वहीं, डॉ. साधना शिलेदार ने राग भैरवी में 'आपुल्या माहेरा जाईन मी आता' अभंग की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में कुल 15 अभंगों की प्रस्तुति हुई।

इस सांगीतिक आयोजन की संकल्पना आद्यब्रह्मवादिनी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वृषाली शिलेदार की थी। कार्यक्रम का संयोजन मानसी देशपांडे और डॉ. वंदना कुलकर्णी ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में आद्यब्रह्मवादिनी की मुख्य संचालिका आरती महाजन और जयश्री धर्माधिकारी ने कलाकारों का स्वागत किया। प्रस्तावना में अंजली देशपांडे ने वर्ष 2023 से 2026 तक फाउंडेशन की तीन वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए महिलाओं के संगठन, सशक्तिकरण और विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें मंच उपलब्ध कराने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था के विभिन्न उपक्रमों से अब तक राज्यभर की लगभग 30 हजार महिलाएं जुड़ चुकी हैं।

अभंग प्रस्तुति के दौरान स्नेहा शिनखेडे ने संत तुकाराम महाराज के अभंगों के आध्यात्मिक संदेश को प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत किया। संगीत संगत में संवादिनी पर श्रीकांत पिसे, तबले पर निखिल मडावी, पखावज पर आशीष गायधन, तथा सह-तालवाद्य पर गजानन रानडे और सोहम रानडे ने उत्कृष्ट साथ निभाई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. वंदना कुलकर्णी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मानसी देशपांडे ने किया। आयोजन की सफलता में शिवानी दिवाळे, हेमांगी जोशी, शिल्पा नाईक, कविता मोहरील, प्राची कुलकर्णी, डॉ. ज्योति शिवलकर और सुनीती मोहरील का विशेष सहयोग रहा।

सभी के लिए निःशुल्क आयोजित इस कार्यक्रम में अभंग संगीत प्रेमी, वारकरी परंपरा के अध्ययनकर्ता, सांस्कृतिक क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा आद्यब्रह्मवादिनी फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भक्ति, संगीत और संत साहित्य के सुंदर संगम से सजा यह आयोजन उपस्थित श्रोताओं के लिए अविस्मरणीय बन गया।

news image for BIDM

साप्ताहिक समाचार

See More
नागपुर में दो साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार Crime Branch की बड़ी कार्रवाई
नागपुर में ड्रग्स तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन MD ड्रग्स और गांजा समेत ₹2.41 लाख का माल जब्त तीन आरोपी गिरफ्तार
न्यूजीलैंड पर भारत की रोमांचक जीत, दूसरे ODI में 4 रन से दी शिकस्त!
नागपुर में मामूली विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला! लोहे की कड़ी और पत्थर से वार दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर महिला से अभद्र व्यवहार और विनयभंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर के जरीपटका में दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात दोपहिया वाहन की टक्कर से 76 वर्षीय महिला की मौत
भारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीती Asian Champions Trophy
नागपुर में 20 वर्षीय युवती लापता अपहरण की आशंका में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
नागपुर में प्रतिबंधित गुटखा का बड़ा स्टॉक जब्त आरोपी के घर से ₹2.23 लाख का माल बरामद
एशियन पैरा गेम्स के खिलाड़ियों से आज मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 114 पदकों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की होगी सराहना
news image for Mahalaxmi Infra