लॉयन्स क्लब नागपुर आयुर्वेद का शपथ ग्रहण
Published on 25 July 2025
रविवारी १३ जुलाई को फॉर्चून रिगल हॉल में लॉयन्स क्लब नागपुर आयुर्वेद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस क्लब ने अपने २८ वर्ष शानदार व सफलतापूर्वक सम्पन्न किये हैं। २९ वीं अध्यक्षा लॉ डॉ  भावना भलमे, सचिव डॉ नकुल मरकाम व कोषाध्यक्षा लॉ सोनल  त्रिवेदी व संपूर्ण टीम का शपथग्रहण कार्यक्रम शपथग्रहण अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी एम जे एफ टी वी श्रवण कुमार के हाथों सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रुप में रिजन चेयरपर्सन लॉ डॉ किरन मोहता, जोन चेयरपर्सन एम जे एफ सतीश राने उपस्थित थे। इस अवसर पर ४ नये सदस्य डॉ. अविनाश करम्भे, डॉ उम्मेद राउत,डॉ ममता तलमले, डॉ हर्षवर्धन मानेकर इनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद वर्ष २०२५-२६ के नये पिन का अनावरण किया गया । संचालन एम जे एफ डॉ पार्वती राने व डॉ मोहन येन्डे ने किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए डॉ. संजय व मृणालिनी थटेरे, डॉ गोविंद व ममता असाटी, डॉ. मंगेश भलमे, डॉ. अभिषेक त्रिवेदी, डॉ. दत्तात्रेय शराफ , डॉ रसिकलाल व शोभना करिया, डॉ ओम तिवारी व शिल्पा तिवारी, डॉ जगमोहन राठी, डॉ अभय कडू, डॉ. शरद व वन्दना ठाकुर, लॉ. नीता मरकाम, लॉ रीटा जोन, डॉ प्रशांत व वृषाली गणोरकर, डॉ जीवेश पंचभाई, डॉ प्रज्ञा मेश्राम, डॉ सुरेश मोटे, डॉ सुरेश खंडेलवाल, डॉ देवदत्ता व अमिता खोबरागडे, डॉ कल्पना भोरे, डॉ राजकरणे, डॉ जीवन धोटे, डॉ भारस्कर, लॉ शमा डोरळे आदि ने अथक प्रयास किए।  कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन लॉ डॉ नकुल मरकाम द्वारा सम्पन्न किया गया।