श्री गणेश विसर्जन को लेकर सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न  के जॉन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नई जिम्मेदारियां  के जॉन पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाली कमान  पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान  नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त  नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास  देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार  अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई  गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा  अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार  नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक

18 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, नागपुर जेल से बाहर निकले पूर्व विधायक और डॉन अरुण गवली

Published on 3 September 2025
news image for 18 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, नागपुर जेल से बाहर निकले पूर्व विधायक और डॉन अरुण गवली

नागपुर। (सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार)अंडरवर्ल्ड की दुनिया का चर्चित चेहरा और कभी मुंबई का बड़ा नाम रहे अरुण गवली को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। बुधवार को वे नागपुर सेंट्रल जेल से 18 साल बाद रिहा हुए। गवली को 2012 में विशेष मकोका अदालत ने शिवसेना पार्षद कमलाकर झमकर की हत्या की साजिश रचने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

पिछले कई वर्षों से गवली ने अपनी तबीयत और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए जमानत की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने दलीलों को स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। रिहाई के बाद नागपुर जेल के बाहर भारी संख्या में समर्थक और मीडिया कर्मी मौजूद थे। गवली सीधे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से मुंबई रवाना हो गए।

गवली को कभी मुंबई में "डैडी" के नाम से जाना जाता था। आपराधिक पृष्ठभूमि के बावजूद वे राजनीति में भी सक्रिय रहे और 2004 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने।

गवली की रिहाई के बाद एक ओर जहां उनके समर्थकों में खुशी की लहर है, वहीं झमकर परिवार और उनके समर्थकों ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर नाराज़गी जताई है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या गंभीर अपराधों में दोषी ठहराए गए लोगों को इतनी आसानी से राहत मिलनी चाहिए।

news image for BIDM

साप्ताहिक समाचार

See More
पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास
देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई
17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम
गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार
नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
news image for Mahalaxmi Infra