श्री गणेश विसर्जन को लेकर सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न  के जॉन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नई जिम्मेदारियां  के जॉन पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाली कमान  पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान  नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त  नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास  देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार  अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई  गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा  अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार  नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक

अंबाझरी तालाब जलकुंभी के शिकंजे से मुक्त होने की ओर, मनपा का अभियान सफल

Published on 13 August 2026
news image for अंबाझरी तालाब जलकुंभी के शिकंजे से मुक्त होने की ओर, मनपा का अभियान सफल

नागपुर, 12 अगस्त 2026:* नागपुर के ऐतिहासिक अंबाझरी तालाब को पर्यावरण के लिए हानिकारक जलकुंभी से मुक्त कराने के लिए नागपुर महानगरपालिका की ओर से चलाया जा रहा अभियान अब सफलता की ओर बढ़ रहा है। महापौर निता ठाकरे की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत पिछले करीब तीन महीनों से जलकुंभी हटाने का कार्य लगातार जारी है।

अंबाझरी तालाब में बड़े पैमाने पर जलकुंभी फैलने के कारण पर्यावरण और तालाब के सौंदर्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसे देखते हुए मनपा के घनकचरा प्रबंधन विभाग ने जलकुंभी के निर्मूलन के लिए विशेष अभियान शुरू किया। महापौर निता ठाकरे ने इस अभियान का लगातार जायजा लेते हुए प्रशासन को प्रभावी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

जलपर्णी को हटाने के लिए मनपा ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए *वीड हार्वेस्टर* की मदद ली। इसकी सहायता से तालाब के बीच में फैली जलकुंभी को किनारे तक लाकर हटाने में काफी मदद मिली। कर्मचारियों की मदद से जलकुंभी को बाहर निकालने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।

उपायुक्त राजेश भगत और मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले के मार्गदर्शन में घनकचरा प्रबंधन विभाग इस अभियान को आगे बढ़ा रहा है। नगरसेवक योगेश पांचपोर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

महापौर निता ठाकरे ने कहा कि जलकुंभी को पूरी तरह खत्म करने के लिए मनपा प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने घनकचरा प्रबंधन विभाग के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि नई तकनीक के उपयोग से अंबाझरी तालाब को जलकुंभी के संकट से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

news image for Mahalaxmi Infra

साप्ताहिक समाचार

See More
पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास
देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई
17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम
गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार
नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
news image for BIDM